ई-श्रम कार्ड के जरिए आप सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार ने गरीब मजदूरों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े हुए कामगारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की। जहां से आप अपने ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, और ढेर सारे लाभ पा सकते हैं। वहीं, अब तक ई-श्रम पोर्टल के जरिए लगभग 27 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो आप भी जल्दी से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं क्योंकि इसकी अगली किस्त का लाभ आपको भी मिल सकता है। किस्त के अलावा भी कार्डधारकों को कई अन्य लाभ दिए जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि इसकी अगली किस्त कब तक आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...