फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ads Blocker: आपके मोबाइल पर भी आते हैं विज्ञापन? तो इस सरल तरीके से करें हमेशा के लिए बंद

Wed, 26 Apr 2023 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं? - फोटो : istock
Ads Blocker: आज के दौर में आप घर बैठे अपने ज्यादातर काम निपटा सकते हैं और वो भी मोबाइल के जरिए। जैसे- किसी को पैसे भेजने हों, बिजली-पानी जैसे बिल भरने हों, बैंक का कोई काम करना हो, शॉपिंग करनी हो या फिर घर बैठे खाना ऑर्डर करना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी मोबाइल फोन की मदद से हो जाते हैं। इन सबके बीच आपने इस बात का जरूर ध्यान दिया होगा कि आप इंटरनेट पर जब भी कुछ काम कर रहे होते हैं, तो इस दौरान कई पॉप अप एड्स आ जाते हैं। ऐसे में काम करने में खासी दिक्कतें होती हैं। इसलिए इसका एक रास्ता है कि आप इन विज्ञापनों को ब्लॉक कर दें। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इन विज्ञापन को ब्लॉक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, लोग जब भी अपने मोबाइल पर कोई काम करते हैं और अगर इस दौरान वो इंटरनेट से जुड़े होते हैं, तो फिर उनके उसमें विज्ञापन आने लगते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इन विज्ञापन को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल में प्राइवेट डीएनएस विकल्प को खोजना है। यहां ये जान लें कि इस ट्रिक से यूट्यूब और स्पोटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों को ब्लॉक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं? - फोटो : istock
विज्ञापन ब्लॉक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर अपने मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों से परेशान हैं, तो इन्हें ब्लॉक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने मोबाइल में डीएनएस वाले ऑप्शन को सर्च करना है
  • इस ऑप्शन के मिलते ही इस पर क्लिक करें

4 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपके सामने तीन विकल्प आएंगे
  • इनमें ऑफ, ऑटो और प्राइवेट DNS प्रोवाइडर होस्ट नेम शामिल हैं
  • इसमें से आपको प्राइवेट डीएनएस प्रोवाइडर के होस्ट नेम के विकल्प को चुनना है
  • फिर आपको यहां अपना डीएनएस होस्ट नेम प्रोवाइडर दर्ज करने का एक कॉलम मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • आपको इस कॉलम में बिना कोट्स और हिट सेव के 'dns.adguard.com' टाइप करके दर्ज करना है
  • इसके बाद आपका मोबाइल फोन adguard के DNS सर्वर का उपयोग करेगा
  • अब आपके मोबाइल में विज्ञापन आने बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें