फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farming Ideas: इस फसल की खेती आपको बना सकती है करोड़पति, ऐसे करें शुरुआत

Fri, 06 Dec 2024 07:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कृषि के क्षेत्र से अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं तो आप चंदन की खेती कर सकते हैं। इसमें पैसे कमाने की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। इस क्षेत्र में बिजनेस की शुरुआत करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। दैश में कई किसान विभिन्न फसलों की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। अगर आप कृषि के क्षेत्र से अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं तो आप चंदन की खेती कर सकते हैं। इसमें पैसे कमाने की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। चंदन का एक पेड़ आपको 5 लाख रुपये तक की पैदावार दे सकता है। ऐसे में अगर आप 100 पेड़ की खेती करते हैं तो इसके माध्यम से आप 5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। देश में कई लोग चंदन के पेड़ लगाकर खूब सारी कमाई कर रहे हैं। चंदन की लकड़ी दुनिया की सबसे कीमती लकड़ियों में से एक मानी जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
नर्सरियों में 100 से लेकर 150 रुपये की कीमत पर चंदन का एक पौधा आपको मिल जाएगा। पौधा लगाते समय आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि वह दो से ढाई साल पुराना हो। इसके अलावा आप जहां पौधा लगा रहे हैं उसके आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना है। 

Water Heater: बिजली और गैस से पानी को गर्म करने की बजाए, घर लाएं यह खास सोलर वॉटर हीटर, पैसों की होगी बचत
विज्ञापन

3 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
चंदन के पौधों को लगाने के बाद उसको ठीक से बड़े होने में करीब 10 से 15 साल का समय लगता है। अगर आप अपने खेतों में 100 पौधों को लगाते हैं तो इनके बड़े होने के बाद जब आप बाजार में बेचने जाएंगे तो इसके माध्यम से 5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। 

How To Become Crorepati: 66 रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, ये रहा पूरा गणित

4 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
चंदन का उपयोग कई कार्यों में किया जाता है। इस कारण इसकी काफी ज्यादा मांग है। सौंदर्य और इत्र से जुड़े उत्पादों में इसका काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। 

Ayushman Card: क्या देश के सभी अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज, जानिए नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
हालांकि, साल 2017 में सरकार ने चंदन की खरीद बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक कानून बनाया। इसमें केवल सरकारी लेन-देन को ही अनुमति दी गई है। वहीं किसान अभी भी अपनी फसल सरकार को बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। 

Rights: पत्नी की संपत्ति में पति के क्या अधिकार हैं? पत्नी की बिना अनुमति के उसकी संपत्ति को बेच सकता है पति?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें