Scam Alert Tips: इन दिनों स्मार्टफोन में कई तरह के फर्जी कॉल्स और SMS आते हैं। कई बार लोग जानकारी के अभाव में जालसाजों द्वारा भेजे जाने वाले इन फर्जी कॉल्स और एसएमएस को पहचान नहीं पाते हैं। इस कारण लोगों को कई बार एक बड़े वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में कई साइबर ठग जालसाजी के नए-नए तरीकों को अपनाकर फ्रॉड कर रहे हैं। ऐसे में आपको आज के इस डिजिटल युग में सजग रहना चाहिए।
आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। वहीं आप स्माार्टफोन में आने वाले फर्जी मैसेज और कॉल की पहचान आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास जो फर्जी कॉल और एसएमएस आते हैं उनकी भी रिपोर्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इस बारे में पता कर सकते हैं।