फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट

Mon, 22 Sep 2025 08:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप स्मार्टफोन के हैंग होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How To Solve Smartphone Hanging Problem - फोटो : FREEPIK
आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। मनोरंजन, पढ़ाई, खरीदारी, बिजनेस आदि हर जगह स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़चढ़ कर किया जा रहा है। हालांकि, स्मार्टफोन का लंबे समय तक उपयोग करने के बाद उसमें कई बार हैंग होने की समस्या आने लगती है। अक्सर जब हम स्मार्टफोन में अपना कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं तभी अचानक फोन फ्रीज हो जाता है। यह समस्या कई बार नए और महेंगे डिवाइस में भी देखने को मिलती है। स्मार्टफोन हैंग होने के पीछे कई कारण होते हैं। इनमें स्टोरेज की कमी, पुराने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल, ज्यादा एप्स का इस्तेमाल करना आदि कई चीजें शामिल हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप स्मार्टफोन के हैंग होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How To Solve Smartphone Hanging Problem - फोटो : FREEPIK
कई बार स्मार्टफोन हैंग होने की समस्या तब ज्यादा सामने आती है, जब स्टोरेज की कमी होती है। इंटरनल मेमोरी पूरी तरह भरने से सिस्टम को काम करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। इस कारण समय समय पर अनावश्यक फोटो, वीडियो और फाइल्स डिलीट करते रहना चाहिए। आप क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती
विज्ञापन

3 of 5
How To Solve Smartphone Hanging Problem - फोटो : FREEPIK
अक्सर देखने को मिलता है कि हम एक साथ कई एप्स ओपन करने के बाद उन्हें बंद करना भूल जाते हैं। ये ऐप्स बैकग्राउंड में चलते हैं और रैम पर दबाव डालते हैं। इस कारण रैम पर लोड ज्यादा पड़ने से फोन स्लो हो जाता है। आपको एप्स चलाने के बाद उसे बंद कर देना चाहिए।

4 of 5
How To Solve Smartphone Hanging Problem - फोटो : FREEPIK
कंपनी समय समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती है। इन अपडेट्स में सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस बेहतर करने से जुड़े सुधार होते हैं। इस कारण आपको अपने फोन में लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Solve Smartphone Hanging Problem - फोटो : FREEPIK
इन सब के अलावा आपको समय समय पर कैश और जंक फाइल्स को डिलीट करते रहना चाहिए। इससे फोन की परफॉर्मेंस अच्छी हो जाती है। अगर इन सब के बाद भी फोन हैंग हो रहा है तो आखिरी विकल्प फेक्टरी रीसेट है। इससे फोन की परफॉर्मेंस अच्छी हो जाती है। हालांकि, फोन को फेक्टरी रीसेट करने से पहले जरूरी डाटा का बैकअप ले लें। 

ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें