फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laptop Tips: लैपटॉप को हैंग होने से कैसे बचाएं? आजमाएं ये आसान टिप्स और देखें फर्क

Mon, 02 Feb 2026 07:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका लैपटॉप हैंग कर रहा है तो कुछ सेटिंग में बदलाव करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
आज के समय हमारे कई कामकाज लैपटॉप के जरिए होते हैं। हालांकि, लैपटॉप का बार-बार हैंग होना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई या फिर एंटरटेनमेंट, स्लो लैपटॉप काम की रफ्तार को बुरी तरह प्रभावित करने का काम करता है। इस कारण कई बार उस लैपटॉप से तंग आकर लोग नया लैपटॉप खरीदने के बारे में सोचते हैं। अगर आपका लैपटॉप हैंग हो रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप लैपटॉप की सेटिंग में कुछ बदलाव करके उसकी स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
हार्ड ड्राइव में अगर जरूरत से ज्यादा फाइलें और कैश जमा हो जाएं, तो लैपटॉप की स्पीड स्लो हो सकती है। इस कारण आपको समय समय पर डिस्क क्लीनअप करते रहना चाहिए। इसके अलावा आपको अनयूज्ड सॉफ्टवेयर हटाना और ब्राउजर कैश क्लियर करना जरूरी है। 

Housewife से बिजनेस वुमन बनने का मौका, घर पर शुरू करें ये काम, बंपर हो सकती है कमाई
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
गैर जरूरी एप्स लैपटॉप में अतिरिक्त जगह घेरते हैं, जो लैपटॉप के हैंग करने का एक प्रमुख कारण होते हैं। अगर संभव हो तो SSD का इस्तेमाल करें। SSD को इस्तेमाल में लाने से लैपटॉप की स्पीड अच्छी चलती है। अगर आपके लैपटॉप की रैम कम है तो उसको अपग्रेड कराएं। यह लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

Budget Travel Sri Lanka: श्रीलंका घूमने का बना रहे प्लान? इन ट्रैवल टिप्स को अपनाकर बचा सकते हैं हजारों रुपये

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
आपको समय समय पर अपने सिस्टम को अपडेट करते रहना चाहिए। इससे लैपटॉप की परफॉर्मेंस सुधरती है। अगर आप गेमिंग या भारी काम करते हैं तो सेटिंग्स में जाकर गेम मॉड को ऑन करके रख सकते हैं। इससे लैपटॉप चलाते समय आपको हैंग करने की समस्या ज्यादा परेशान नहीं करेगी। 

बेटी की शादी की चिंता खत्म, मात्र 12,500 के निवेश से जुटा सकते हैं 70 लाख का फंड, जानें क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
इन छोटे लेकिन स्मार्ट बदलावों को अपनाकर बिना ज्यादा खर्च किए लैपटॉप की स्पीड को बूस्ट किया जा सकता है। लैपटॉप की परफॉर्मेंस अच्छी होगी तो इससे आपकी उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। 

Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए तो घबराएं नहीं, जान लें ये नियम, TTE नहीं कर पाएगा मनमानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें