फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Eligibility: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किसका नहीं? यहां जानें सबकुछ एक क्लिक में

Mon, 02 Feb 2026 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai Aur Kiska Nahi: आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जबकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए आर्थिक लाभ देने का काम किया जाता है।

जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिससे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं। ये आपको पहले चेक करना होता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड दो तरीके से बनता है, एक है ऑफलाइन और दूसरा है ऑनलाइन
  • ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है और यहां से आपका आयुष्मान कार्ड बनता है
  • जबकि, ऑनलाइन के लिए आप खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in से या आधिकारिक आयुष्मान एप से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
क्या लाभ मिलते हैं आयुष्मान कार्ड से?
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा है मुफ्त इलाज का लाभ
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है और ये लिमिट हर वित्तीय वर्ष में रिन्यू होती है
  • आप 5 लाख रुपये तक का सालाना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, आप वहां आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिनका पीएफ नहीं कटता और न ही ईएसआईसी कार्ड बना है
  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जिनका मकान कच्चा है
  • जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप पीएफ के सदस्य हैं
  • आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • आपका ईएसआईसी कार्ड बना है
  • आप अगर टैक्स भरते हैं
  • आपकी अगर सरकारी नौकरी है आदि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें