फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

Fri, 03 Oct 2025 08:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन सेटिंग्स में बदलाव करके आप यह तय कर सकते हैं कि आपका स्टेटस किसे दिखेगा और किसे नहीं? इन सेटिंग्स को समझना और सही तरीके से इस्तेमाल करना आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
How to Set WhatsApp Status Privacy - फोटो : FREEPIK
आज के समय व्हाट्सएप हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। किसी के साथ फोटो वीडियो शेयर करना हो, बातें करनी हो या स्टेटस अपडेट करना हो यह सभी काम हम व्हाट्सएप पर कर रहे हैं। वहीं क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो स्टेटस व्हाट्सएप पर लगा रहे हैं वह कौन कौन देख रहा है? आपके द्वारा पोस्ट किए गए स्टेटस या जानकारी का गलत इस्तेमाल न किया जा सके, इसके लिए व्हाट्सएप में आपको कई बेहतरीन प्राइवेसी सेटिंग्स मिलती हैं।

इन सेटिंग्स में बदलाव करके आप यह तय कर सकते हैं कि आपका स्टेटस किसे दिखेगा और किसे नहीं? इन सेटिंग्स को समझना और सही तरीके से इस्तेमाल करना आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं व्हाट्सएप की उस सेटिंग के बारे में जिसकी मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि कौन आपका स्टेटस देख सकता है और कौन नहीं?
विज्ञापन

2 of 5
How to Set WhatsApp Status Privacy - फोटो : FREEPIK
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप को ओपन करना है। इस एप को ओपन करने के बाद सेटिंग में जाना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको प्राइवेसी के विकल्प का चयन करना है। प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने स्टेटस का विकल्प आएगा, आपको उस पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
How to Set WhatsApp Status Privacy - फोटो : FREEPIK
स्टेटस प्राइवेसी खुलने के बाद आपके सामने तीन विकल्प आएंगे। इसमें My contacts, My contacts except, only share with। यहां आपको My Contacts except के विकल्प का चयन करना है। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

4 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
इसके बाद स्क्रीन पर कॉन्टैक्ट लिस्ट खुल जाएगी। यहां आपको उन लोगों को सिलेक्ट करना है, जिनसे आप अपना स्टेटस छिपाना चाहते हैं। यह करने के बाद आप जब स्टेटस व्हाट्सएप पर पोस्ट करेंगे तो संबंधित व्यक्ति के व्हाट्सएप पर आपका स्टेटस नहीं दिखेगा।

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। व्हाट्सएप पर इस तरह के कई और प्राइवेसी फीचर्स हैं, जो आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए काफी जरूरी हैं।

Bank FD: बैंक एफडी में आप अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश? जानिए क्या है इसकी लिमिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें