लोग अपने पुराने नोटों और सिक्को को बेचकर काफी अच्छा फायदा कमा लेते हैं। वहीं, एंटीक चीजों को खरीदने वाले आपको हर जगह मिल जाएंगे। ये लोग हजारों साल पुरानी मूर्तियां, मुद्राएं, खिलौने, कपड़ों समेत और भी ढेर सारी चीजें खरीदने के शौकीन होते हैं। आज से 4 साल पहले जब नोट बंदी हुई थी तो पुराने नोटों को बदलने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती थी। अब इन्हीं पुराने नोट और सिक्को को खरीदने के लिए लोग ऊंचे-ऊंचे दामों पर बोली लगा कर उन्हें खरीद रहे हैं। अगर आप भी पुराने नोट और सिक्कों को जमा करके रखने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। अगर आपके पास नोट बंदी से पहले का यानी पुराना 500 रूपये का नोट है तो आप भी उसको ऑनलाइन बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है की इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इन्हें ऑनलाइन बेचने का तरीका क्या है...