फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook Profile: जानना है फेसबुक पर कौन कर रहा है आपकी जासूसी? तो इस सरल ट्रिक से मिनटों में लगाएं पता

Mon, 21 Mar 2022 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फेसबुक टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock
आज के समय में हम लगभग हर तरीके से आगे बढ़ चुके हैं। काफी चीजें ऐसी हैं, जो पहले के मुकाबले अब काफी बदल चुकी हैं। उदाहरण के लिए एक समय वो भी था जब बच्चे घर पर या घर के बाहर कई तरीके के गेम खेलते थे। लेकिन अब वक्त बदल चुका है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर समय बिता रहा है। अगर इस दौर को सोशल मीडिया का समय कहा जाए, तो शायद इसमें दो राय नहीं होगी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई आजकल फेसबुक का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में लोगों के लिए समय बिताने के लिए और अपनी बातों को लोगों तक रखने के लिए एक प्लेटफॉर्म भी मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पीठ पीछे आपकी प्रोफाइल देखकर कुछ लोग आपकी जासूसी भी करते हैं? शायद नहीं, तो ऐसे में आपके लिए ये पता लगाना जरूरी हो जाता है कि आपकी एफबी प्रोफाइल को कौन छुप-छुपकर देख रहा है। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
फेसबुक टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock
  • दरअसल, लोग फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल बनाते हैं, और फिर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं। फिर यहां वो अपने विचार, फोटो, वीडियो आदि चीजें शेयर करते हैं। ऐसे में एफबी काफी लोकप्रिय सोशल प्लेटफॉर्म है।
विज्ञापन

3 of 7
फेसबुक टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock
कौन देख रहा है एफबी पर आपकी प्रोफाइल? ऐसे जानें:-

स्टेप 1
  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी फेसुबक प्रोफाइल को कौन-कौन चोरी छुपे देख रहा है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले फेसबुक के वेब वर्जन पर जाना है।

4 of 7
फेसबुक टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फेसबुक का वेब वर्जन खोलने के बाद आपको यहां पर अपनी आईडी और पासवर्ड से अपने फेसबुक अकाउंट को लॉगिन करना है।
विज्ञापन

5 of 7
फेसबुक टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock
स्टेप 3
  • वेब पर फेसबुक लॉगिन करने के बाद आपके सामने आ रहे इंटरफेस पर ही आपको राइट क्लिक करना है। फिर आपको व्यू पेज सोर्स वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन

6 of 7
फेसबुक टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको कीबोर्ड पर कंट्रोल+एफ दबाना है। फिर सर्च बार में जाकर आपको बड़ी आईडी पर क्लिक करना है। अब यहां से किसी भी आईडी को कॉपी कर लें और एक नए टैब पर खोल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फेसबुक टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : Pixabay
स्टेप 5
  • फिर यूआरएल वाली जगह पर आपको Facebook.com/15-digit ID दर्ज करनी है। इसके बाद एंटर का बटन दबाते ही आपके सामने वो आईडी आ जाएगी, जिससे आपकी प्रोफाइल फोटो देखी जाती है। ऐसा करके आप पता लगा सकते हैं कि कौन आपको फेसबुक पर स्टॉक कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें