How to secure smartphone from hacking: आज के समय स्मार्टफोन का उपयोग सिर्फ कॉल या मेसेज के लिए नहीं किया जाता है बल्कि यह सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस, एंटरटेनमेंट आदि कई कामों के लिए इस्तेमाल में आ रहा है। कई लोग इसमें अपनी बैंकिंग डिटेल्स, कामकाजी डॉक्यूमेंट और दूसरे जरूरी दस्तावेजों को स्टोर करके रखते हैं।
हालांकि, आज के इस डिजिटल दुनिया में साइबर फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं, जहां लोगों के मोबाइल फोन को हैक करके उनकी गोपनीय जानकारी को चुरा लिया जाता है। इन डिटेल्स की मदद से उनके बैंक अकाउंट में सेंध लगाई जाती है या फिर उनके निजी फोटो या वीडियो को लीक करने के नाम पर ब्लैकमेल किया जाता है। वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग्स कर लें, तो इस तरह के खतरे से बचा जा सकता है।