Jio One Year Recharge Plan: देश में कई टेलीकॉम उपभोक्ता लंबी समय की वैलिडिटी वाले प्लान्स को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। कई यूजर्स की इच्छा होती है कि एक बार मोबाइल रिचार्ज कराने के बाद बार-बार रिचार्ज कराने का टेंशन न लेना पड़े। इसी को देखते हुए जियो ने लंबी वैलिडिटी वाला एक खास प्लान लॉन्च कर रखा है। जियो के इस प्लान में पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है। एक साल की वैलिडिटी वाले इस प्लान में ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
इस एक प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, इंटरनेट, एसएमएस के साथ साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस कारण कई यूजर्स अपने स्मार्टफोन में इस प्लान को रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। अगर आप लंबी समयावधि के किसी अच्छे प्लान की तलाश कर रहे हैं तो इसे रिचार्ज करा सकते हैं।