फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: ये हैं वो पांच तरीके जिनसे कम सैलरी में भी कर पाएंगे अच्छी बचत, जानें कैसे

Thu, 07 Apr 2022 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कम सैलरी में बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
अक्सर अगर लोग किसी वजह से परेशान होते हैं, तो वो है उनकी सैलरी। दरअसल, हर महीने लोगों के कई खर्चे होते हैं, और इस महंगाई भरे दौर में छोटी सी सैलरी में सब काम कर पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में लोग अपनी कम सैलरी की वजह से परेशान रहते हैं। वहीं, आज की जरूरतों के बीच लोगों को कल की चिंता भी सताती है। लोग चाहते तो हैं कि वो अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ बचत करे, लेकिन कम सैलरी की वजह से ये नहीं हो पाती है। ऐसे में क्या आपकी भी कम सैलरी है जिसकी वजह से आप बचत नहीं कर पा रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप कम सैलरी में भी बचत कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कम सैलरी में बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
निवेश जरूरी
  • आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप निवेश जरूर करें। आपकी सैलरी कम है, लेकिन इसमें से एक छोटा हिस्सा ही निकालकर आप सेविंग कर सकते हैं। एफडी, गोल्ड खरीदकर एलाआईसी या बैंक में पैसे रखकर भी आप बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कम सैलरी में बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
महीने का बजट बना लें
  • बचत करने के लिए जरूरी है कि आप महीने भर का बजट तैयार कर लें। इसमें शामिल करें कि आपको कौन सी चीजें लेनी हैं। शुरुआत में वही चीजें खरीदें जो बेहद जरूरी है और इस्तेमाल के लिए जो चीजें जरूरी न हो, उन्हें खरीदने से बचें।

4 of 6
कम सैलरी में बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
ऑफर्स पर ध्यान दें
  • अगर आपको कोई चीज खरीदनी है, तो आप ऑफर्स पर जा सकते हैं। कई जगहों पर ऑनलाइन या ऑफलाइन चीजों पर अच्छी डील्स मिल जाती है, जिससे आपकी बचत हो सकती है और आपको कम पैसों में अच्छी चीज मिल सकती है। इससे आप बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कम सैलरी में बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
सैलरी से ज्यादा खर्चें न करें
  • कई लोगों की आदत होती है कि अगले महीने आने वाली सैलरी से पहले ही वो खर्चे कर लेते हैं, जिसके कारण वो बचत नहीं कर पाते हैं। इसलिए जरूरी है कि फालतू खर्चें न करें और अपनी सैलरी के हिसाब से ही खर्च करें न कि पहले से एडवांस में खर्चा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कम सैलरी में बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock
हर समय शॉपिंग न करें
  • खुद पर खर्चा करना गलत नहीं है, लेकिन हर महीने कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। दरअसल, अगर आप सच में बचत करना चाहते हैं, तो हर महीने कपड़े खरीदने की जगह पर इन पैसों की बचत करें और 3 महीने में एक बार ही कपड़े खरीदें। आप ऐसा करके भी कम सैलरी में ज्यादा बचत कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें