फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Saving Tips: कमाई करते हुए अपनाएं ये छोटी-छोटी सेविंग हैबिट्स, साल भर में कर सकेंगे खूब पैसों की बचत

Mon, 01 Sep 2025 01:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to save money from salary: अगर आप अपने आप को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको छोटी-छोटी सेविंग की हैबिट बनानी चाहिए। इससे आप कम समय में अच्छे खासे पैसों की बचत कर सकेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
How to save money from salary every month - फोटो : AdobeStock
How to save money from salary every month: आज के इस पूंजीवादी दौर में विभिन्न कंपनियां अपनी वस्तू और सेवाओं को बेचने के लिए बड़े स्तर पर मार्केटिंग करती हैं। इस कारण कई लोग बाजार के प्रभाव में आकर ऐसी चीजों की भी खरीदारी करते हैं, जिनकी उनको खास जरूरत नहीं होती है। इस कारण कई लोगों की फिजूल खर्ची काफी बढ़ जाती है। कुछ-कुछ समय अंतराल पर ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आने वाली सेल, कई वस्तुओं को लेकर लोगों के भीतर फोमो (Fear Of Miising Out) की भावना उत्पन्न करती है। इससे कई बार जिस वस्तु की जरूरत नहीं होती है उसे भी लोग खरीद लेते हैं।

इस कारण आज के इस बाजारवादी दौर में सेविंग करना एक चुनौती भरा काम हो गया है। महीने का अंत आते-आते लोगों की सैलरी लगभग खत्म हो जाती है। ये एक गलत आदत है। अगर आप अपने आप को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको छोटी-छोटी सेविंग की हैबिट अपनानी चाहिए। इससे आप कम समय में अच्छे खासे पैसों की बचत कर सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
How to save money from salary every month - फोटो : AdobeStock

वेतन का 10 से 15 फीसदी हिस्से को बचाएं या निवेश करें 

हर महीने वेतन मिलने के बाद सैलरी का 10 से 15 फीसदी हिस्सा बचत खाते, एफडी या म्यूचुअल फंड में डालें। इससे आपके पैसों की बचत होगी और उसे आप सही जगह पर निवेश करके अच्छा रिटर्न भी प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान दें अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने जा रहे हैं तो विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन

3 of 5
How to save money from salary every month - फोटो : AdobeStock

लुभावने ऑफर्स में आकर चीजों की खरीदारी करने से बचें 

कई बार लोग ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आने वाली सेल में लुभावने ऑफर्स देखकर ऐसी चीजों को खरीदते रहते हैं, जिनकी उनको जरूरत नहीं होती है। इसमें उनके कई बार हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। किसी भी चीज को खरीदने से पहले यह सवाल करें कि यह आपकी जरूरत है या इच्छा है। इससे आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

4 of 5
How to save money from salary every month - फोटो : AdobeStock

हर महीने का बजट बनाकर उसी के मुताबिक खर्च करो

आपको हर महीने अपने खर्चों को लेकर बजट बनाना चाहिए। इसमें जरूरी और गैर जरूरी चीजों को अलग करो। बजट के बाहर खर्चा करने से बचो। अगर आप यह नियम अपनाते हैं तो हर महीने आप अच्छी खासी बचत कर सकेंगे। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to save money from salary every month - फोटो : AdobeStock

ईएमआई और लोन 

आपको ईएमआई और लोन गैर जरूरी चीजों के लिए लेने से बचना चाहिए। आपके ऊपर जितना कम ईएमआई या लोन होगा उतना ही ज्यादा आपके पैसे बचेंगे। अगर आप ये आदतें अपनाते हैं तो हर साल अच्छी खासी रकम की बचत कर सकेंगे। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें