How To Save LPG Gas Cylinder: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के घरों में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर पर खाना पकाया जाता है। एक समय था जब कई घरों में पारंपरिक चूल्हों पर खाना पकाया जाता था। हालांकि, इन चूल्हों पर खाना पकाने से काफी ज्यादा मात्रा में धुंआ होता था। इससे कई महिलाओं को श्वास संबंधी समस्या हो जाती थी। ऐसे में घर-घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर की पहुंच बढ़ाने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। अक्सर कई लोगों की समस्या होती है कि उनका एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर काफी जल्दी खत्म हो जाता है। अगर आपका भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने रसोई सिलेंडर में गैस की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में विस्तार से -