फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Saving Tips: घर में चला रहे हैं 2 से 3 कूलर, तो बिजली की बचत करने के लिए जान लीजिए ट्रिक

Wed, 09 Apr 2025 07:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने घरों में दो से तीन कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं और हर महीने ज्यादा बिजली बिल आ रहा है तो हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
How to save electricity in summer - फोटो : AdobeStock AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों का सीजन चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले महीनों में गर्मी का असर और भी ज्यादा बढ़ेगा। इसके अलावा लोगों को लू का सामना भी करना पड़ सकता है। इस कारण चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए कई लोग अपने घरों में 2 से 3 कूलर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, घर में 2 से 3 कूलर का इस्तेमाल करने पर बिजली बिल ज्यादा आता है। इसका बुरा असर लोगों की जेब पर पड़ता है। इस कारण लोग काफी परेशान होकर इस सोच में पड़ जाते हैं कि बिजली की बचत की जाए या गर्मी से निजात पाया जाए। अगर आप भी अपने घरों में दो से तीन कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं और हर महीने ज्यादा बिजली बिल आ रहा है तो हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन

कई बार कूलर में काफी गंदगी जमा हो जाती है। इस कारण उसका एयर फ्लो कम हो जाता है। इससे कूलर की परफॉर्मेंस और वर्किंग कैपिसिटी कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में कूलर बिजली की ज्यादा खपत करता है। 

इस कारण आपको एक निश्चित समय पर कूलर की सफाई करते रहनी चाहिए इसके अलावा आपको एक नियमित समय अंतराल पर कूलर की घास भी बदल देनी चाहिए। यह करने से कूलर की परफॉर्मेंस अच्छी होगी और वह बिजली की कम खपत करेगा। 

Indian Railways: जल्दबाजी में बिना टिकट खरीदे चढ़ गए हैं ट्रेन में, तो जान लें रेलवे के क्या हैं नियम?

आजकल बाजार में कई तरह के आधुनिक कूलर आ गए हैं, जिनमें आपको कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। ये कूलर पारंपरिक कूलरों की तुलना में कम बिजली की खपत करते हैं। इस कारण आप बिजली की बचत करने के लिए ये कूलर भी बाजार से खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

वहीं आप सौलर पैनल का इस्तेमाल भी कूलर चलाने के लिए कर सकते हैं। आपके घर में कौन सा कूलर लगा हुआ है और उसके लिए कितने वॉट के सोलर पैनल की जरूरत होगी इसके लिए आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें