फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: पेरिस, ज्यूरिख, वेनिस यूरोप की इन शानदार जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानें किराया

Tue, 08 Apr 2025 07:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package: यूरोप की स्थापत्य कला, जीवनशैली और खानपान भी पर्यटकों को एक  अनोखा अनुभव देती है। अगर आप यूरोप की चर्चित जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Europe - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC Tour Package: अगर आप यूरोप में खूबसूरत जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। यूरोप में घूमने के लिए कई सुंदर जगहे हैं। यूरोप महाद्वीप भोगौलिक रूप से विविधताओं से भरा है। यहां हर जगह आपको कुछ नया, कुछ रोमांचक तो कुछ दिल को छु लेना वाला नजारा देखने को मिलेगा। रोम की कला, वेनिस की नहरें हों या स्विट्जरलैंड की सुंदर वादियां ये जगहें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इसके अलावा यूरोप की स्थापत्य कला, जीवनशैली और खानपान भी पर्यटकों को एक  अनोखा अनुभव देती हैं। अगर आप यूरोप की चर्चित जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF EUROPE EX BENGALURU है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको पेरिस, एम्सटर्डम, ब्रसेल्स, कोलोन, ज्यूरिख, इन्सब्रुक, वेनिस, पीसा, फ्लोरेंस, वैटिकन सिटी, रोम घुमाया जाएगा। 

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड SBO19 है। इस पैकेज के तहत आपको कुल 12 रातों और 13 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 मई, 2025 को बैंगलुरु से हो रही है।

Aadhaar: आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपसे मांगा जा रहा ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। इस पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा खाने पीने और ठहरने के लिए होटल का बंदोबस्त भी आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन

अगर बात इस टूर पैकेज की किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 4, 60,000 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 3,79,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 3,76,500 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें