IRCTC Account: जब भी हमें कहीं जाना होता है तो हम सबसे पहले ये देखते हैं कि हम किस वाहन से जाएंगे। जैसे, अपनी कार से, बस से फ्लाइट से या ट्रेन आदि से। एक बड़ा तबका ट्रेन से यात्रा करता है। भारतीय ट्रेन से आप अपने गंतव्य पर आराम से पहुंच जाते हैं। बस इसके लिए आपके पास ट्रेन टिकट होना जरूरी है। आप टिकट काउंटर से ट्रेन टिकट ले सकते हैं, लेकिन एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन टिकट आईआरसीटीसी पोर्टल से बुक करते हैं। पर कई बार देखने में आता है कि लोग अपने अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं जिसकी वजह से वो ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाते। इससे उन्हें दिक्कत होती है। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं...