आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा लोगों की निजी तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि अपराधी बिना अनुमति किसी की निजी या अंतरंग फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया, वेबसाइट या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर देते हैं। ऐसी स्थिति में पीड़ित को मानसिक तनाव, डर और बदनामी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी निजी तस्वीर या वीडियो को आपकी बिना अनुमति इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है, तो इस स्थिति में आपको इसकी तुरंत शिकायत करनी जरूरी है।