फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan: होम लोन के लिए कितना CIBIL स्कोर जरूरी? जानें किस तरह अच्छा कर सकते हैं अपना क्रेडिट स्कोर

Mon, 18 May 2026 01:43 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की सोच रहे हैं। इस स्थिति में पहले अपना CIBIL स्कोर जरूर जांच लें। अच्छा क्रेडिट स्कोर न केवल लोन जल्दी दिलाता है बल्कि कम ब्याज दर का फायदा भी देता है।
विज्ञापन
1 of 5
Home Loan Cibil Score - फोटो : AI Generated
अगर आप अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं और इसके लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। होम लोन लेने की प्रक्रिया में CIBIL स्कोर की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CIBIL स्कोर एक तीन अंकों की संख्या होती है जो 300 से 900 के बीच होती है और यह आपकी वित्तीय विश्वसनीयता के बारे में बताने का काम करती है। बैंक और वित्तीय संस्थाएं लोन देने से पहले सबसे पहले इसी स्कोर की जांच करती हैं। अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो आपको अपने क्रेडिट या सिबिल स्कोर की जांच कर लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
सिबिल स्कोर - फोटो : अमर उजाला
होम लोन के लिए CIBIL स्कोर 720 से अधिक होना जरूरी माना जाता है। वहीं 750 या उससे अधिक का स्कोर सबसे अनुकूल माना जाता है। इस पर बैंक न केवल आसानी से लोन देते हैं, बल्कि आकर्षक ब्याज दर का लाभ भी कई बार मिल जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर 650 से नीचे होता है, तो लोन मिलने में काफी कठिनाई का सामना आपको करना पड़ सकता है। अगर लोन मिलता भी है, तो आपको ज्यादा ब्याज दर देनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
CIBIL स्कोर के खराब होने की कई प्रमुक वजहें होती हैं। इनमें समय पर EMI का भुगतान न करना, एक साथ कई लोन के लिए आवेदन करना या पुराने बकाया का निपटारा न करना आदि कारण शामिल हैं। हालांकि, आप अपने सिबिल स्कोर को आसानी से सुधार भी सकते हैं। 

4 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको सभी मौजूदा लोन और क्रेडिट कार्ड की EMI को ठीक समय पर चुकाना होगा। अगर आपके पास पुराने बकाया लोन हैं, तो उनका समय पर भुगतान करें। ध्यान दें कि CIBIL स्कोर रातों रात ठीक नहीं होता है इसमें थोड़ा वक्त लगता है। किसी भी बैंक में होम लोन लेने के लिए आवेदन करने से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cibil Score - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा विभिन्न बैंकों की ब्याज दर की तुलना करें। आपको जिस बैंक से आकर्षक ऑफर मिल रहा है वहीं से होम लोन लें। इसके अलावा होम लोन के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत होती है उनको अपने पास रख लें ताकि बाद में आवेदन के समय दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें