अगर आप सड़क पर गाड़ी चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। गाड़ी के दस्तावेजों के अलावा आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। अगर आपके पास डीएल नहीं होता है, तो आपका चालान काटा जाता है और गाड़ी को जब्त तक किया जाता है। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए लोग अपना ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाते हैं। एक ड्राइविंग टेस्ट और कुछ दस्तावेज देने के बाद ये बनता है, जिसकी एक एक्सपायरी डेट भी होती है। लेकिन कई बार लोगों के डीएल की वैलिडिटी खत्म हो जाती है, और वो इसे रिन्यू करवाना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको फिर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ेगा, क्योंकि नियम यही कहता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...