Remove Hard Water Stains From Bathroom Tiles: अक्सर बाथरुम को साफ करने के बाद भी फर्स पर सफेद दाग नहीं छुटते हैं। असल में ये जिद्दी सफेद दाग नल से आने वाले खारे पानी के कारण बाथरूम की टाइल्स पर जमने लगता है। ये परतें असल में मैग्नीशियम और कैल्शियम के जमाव से बनती हैं, जिन्हें साधारण साबुन या सर्फ से साफ करना लगभग नामुमकिन होता है।
लोग अक्सर इन्हें हटाने के लिए महंगे एसिड या क्लीनर का सहारा लेते हैं, जो फर्स और टाइल्स की चमक भी छीन लेते हैं और हाथों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आसानी से आप इन दागों को छुड़ा सकते हैं।
जी हां, अगर आप सिर्फ 10 रुपये का सफेद सिरका ( व्हाइट वेनेगर ) से इस सफेद दाग को छुड़ाते हैं तो आपका फर्श बिल्कुल नए जैसा हो सकता है। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।