Engine Oil Purity Test at Home: इंजन ऑयल किसी भी वाहन का सबसे महत्वपूर्ण 'लाइफलाइन' होता है, जो इंजन के पुर्जों को चिकना रखता है और उन्हें घिसने से बचाता है। मगर बाजार में बिकने वाला मिलावटी ऑयल आपकी लाखों की गाड़ी को कबाड़ बना सकता है। जालसाज पुराने इस्तेमाल किए हुए तेल को रिसाइकिल कर ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेच रहे हैं।
आज के हाई-परफॉर्मेंस इंजनों के लिए नकली तेल आपकी गाड़ी के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि यह जल्दी गर्म हो जाता है और 'कीचड़' जमा कर देता है। मैकेनिक पर अंधा भरोसा करने के बजाय, आप खुद एक साधारण 'पेपर स्पॉट टेस्ट' से तेल की शुद्धता जांच सकते हैं। यह टेस्ट न सिर्फ तेल की चिपचिपाहट बताता है, बल्कि उसमें मौजूद कार्बन और धातु के कणों के बारे में भी बताता है।