फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: बिना वाशिंग पाउडर के भी हट सकते हैं कपड़ों के जिद्दी दाग, ये रहे कुछ तरीके

Tue, 27 Jun 2023 09:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कपड़ों से दाग निकालने के तरीके - फोटो : Istock
Remove Deep Stain From Clothes: हम जब भी कोई कपड़े पहनते हैं और खासतौर पर सफेद कपड़े, तो हम ध्यान देते हैं कि कहीं कोई खाने का या अन्य कोई दाग इन पर न लग जाए। लेकिन कभी न कभी किसी न किसी वजह से कपड़ों पर तो दाग लग ही जाते हैं। ऐसे में फिर आप दोबारा इन कपड़ों को पहनकर बाहर नहीं जा पाते हैं। जबकि, कई लोग इन दाग को निकालने के लिए महंगे से महंगा वाशिंग पाउडर भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब इससे भी ये जिद्दी दाग नहीं निकल पाते हैं तो फिर लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपके कपड़ों पर भी जिद्दी दाग लग गया है, तो कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप इन्हें निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कपड़ों से दाग निकालने के तरीके - फोटो : Pixabay
ये हैं कुछ तरीके:-

बेकिंग सोडा कर सकता है मदद
  • अगर आपके कपड़ों पर दाग लग गया है, तो इसे निकालने में आपकी मदद बेकिंग सोडा कर सकता है। इसके लिए आपको करना ये है कि 2 चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और फिर एक चम्मच पानी लेना है। फिर इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
कपड़ों से दाग निकालने के तरीके - फोटो : Istock
  • अब आपको इस तौयार किए हुए पेस्ट को दाग के ऊपर लगा लेना है। फिर एक ब्रश की मदद से इस पेस्ट को उस दाग के ऊपर धीरे-धीरे करके रगड़ना है। इस तरीके को अपनाकर आपके कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग हट सकते हैं।

4 of 5
कपड़ों से दाग निकालने के तरीके - फोटो : pixabay
टूथपेस्ट का कर सकते हैं इस्तेमाल
  • अगर आपके कपड़ों पर दाग लग गया है, तो आप टूथपेस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले टूथपेस्ट लेना है और फिर इसे दाग वाली जगह पर लगाना है और 5 मिनट के लिए छोड़ देना है। फिर एक ब्रश से दाग को साफ करें, जिससे दाग निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपड़ों से दाग निकालने के तरीके - फोटो : Pixabay
नींबू भी हो सकता है बेहतर विकल्प
  • कमीज हो या कोई और कपड़ा। अगर इन पर दाग लग गए हैं, तो आप नींबू की मदद से दाग छुटा सकते हैं। इसके लिए आपको दाग वाली जगह पर नींबू के रस की कुछ बूंदें डालनी है। फिर ब्रश से हल्का-हल्का साफ करें। ऐसा करके आप दाग को निकाल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें