देश में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धीरे-धीरे इसको लेकर चर्चाएं भी तेज होने लगी हैं। एक स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद मतदान पर टिकी होती है। चुनावों में मतदान करना नागरिक का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। ऐसे में चुनावों में हम सभी का मतदान करना काफी जरूरी है। हालांकि, इलेक्शन में वोटिंग करने के लिए हमारे पास वोटर आईडी कार्ड का होना जरूरी है। अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -