PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में साल 2019 में केंद्र सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। हालांकि, सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को तीन समान किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है।