Two Wheeler: भारत में टू-व्हीलर सबसे सुविधाजनक और किफायती गाड़ियां मानी जाती है। दफ्तर जाना हो, बाजार का चक्कर लगाना हो, या दोस्त के साथ घूमना हो, बाइक-या स्कूटी सबसे अच्छा विकल्प होता है। हालांकि, टू-व्हीलर चलाने के लिए केवल ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का होना पर्याप्त नहीं है। अक्सर लोग बाइक या स्कूटी चलाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर देते हैं, जिससे दुर्घटना और कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सड़क पर खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए, आइए इस लेख में चार ऐसी चीजों के बारे जानते हैं जिन्हें टू-व्हीलर चलाते समय कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।