फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mahila Samman Yojana: क्या है महिला सम्मान योजना? जानिए कैसे करें इस स्कीम में आवेदन?

Mon, 16 Dec 2024 01:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है। इस योजना को शुरू करने का एलान गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। 
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Mahila Samman Yojana - फोटो : AdobeStock

दिल्ली सरकार महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है। इस योजना को शुरू करने का ऐलान गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू की जाने की बात वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते समय की गई थी। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया है कि महिला सम्मान योजना के अंतर्गत 1 हजार रुपये की पहली दो किस्तें चालू वित्त वर्ष के अंत तक महिलाओं के खाते में भेज दी जाएंगी। गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बताया था कि अगले विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

2 of 5
Delhi Mahila Samman Yojana - फोटो : AdobeStock

इस योजना के शुरू होने के बाद दिल्ली की कई महिलाएं यह सवाल कर रही हैं कि इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया क्या है? इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन कर सकती हैं।

House Construction: घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, हो सकती है लाखों रुपये की बचत

विज्ञापन

3 of 5
Delhi Mahila Samman Yojana - फोटो : Freepik

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है।

Bike Tips: सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

4 of 5
Delhi Mahila Samman Yojana - फोटो : Adobe Stock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको आवेदन फॉर्म भरना है। फॉर्म भरने के बाद आपको इसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करना है। इसके बाद आपको इसे नजदीकी सरकारी ऑफिस में जाकर जमा करना होगा।

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 19वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Mahila Samman Yojana - फोटो : Adobe Stock
फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी। वेरिफिकेशन के बाद अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो इस स्थिति में आपको इसको लेकर एक नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, एड्रेस प्रूफ जैसे- बिजली बिल, पानी बिल या राशन कार्ड आदि दस्तावेज शामिल हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

Year Ender 2024: साल 2024 में महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की ये शानदार योजनाएं, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें