Ayushman Bharat Yojana: देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए की गई है।
आज भी देश में कई लोगों की जान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चली जाती है। गरीबी के कारण ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के अतर्गत गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है।