फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया

Thu, 17 Apr 2025 08:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय फीस कितनी लगेगी? वह भी जानेंगे। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2025 - फोटो : Shri Amarnathji Shrine Board
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How to Register For Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं। हर साल जुलाई और अगस्त के महीने में शुरू होने वाली इस यात्रा में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान सुरक्षा बलों, चिकित्सा टीमों और बाकी जरूरी लोगों की तैनाती यात्रा के हर पड़ाव पर की जाती है ताकि भक्त सुविधाजनक ढंग से अपनी यात्रा कर सकें।

विज्ञापन


हालांकि, अमरनाथ यात्रा करने से पहले इसका रजिस्ट्रेशन कराना काफी जरूरी है। इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है, जो कि 9 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 14 अप्रैल से हो चुकी है। आप अमरनाथ यात्रा करने के लिए अपना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय फीस कितनी लगेगी? वह भी जानेंगे। 

अमरनाथ यात्रा के लिए करीब 600 से ज्यादा बैंकों को फॉर्म मुहैया कराए गए हैं। इसमें आपको बैंक (पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक) से यात्रा का फॉर्म लेना है।

इसके बाद आपको फॉर्म भरकर इसे हेल्थ सर्टिफिकेट के साथ जमा करना होगा। इसके अलावा आपको अपनी आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी भी जमा करनी होगी। यह करने के बाद यात्रा परमिट मिल जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन फीस की बात करें तो इसके लिए आपको करीब 220 रुपये का भुगतान करना है। 

Passport Registration: घर बैठे बनवा सकते हैं पासपोर्ट, इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

ध्यान दें आप अपना हेल्थ या कहें मेडिकल सर्टिफिकेट उन्हीं अस्पतालों और डॉक्टरों से बनवा सकते हैं, जिन्हें SASB द्वारा तय किया गया है। आप SASB की वेबसाइट पर अधिकृत डॉक्टर्स और अस्पतालों की लिस्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें