हमारे समाज में कई तरह के लोग रहते हैं, जिनमें अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग आपको मिल जाएंगे। वहीं, कई बार लोगों के साथ कुछ अप्रिय घटना हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना तक करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी किसी तरह की अपराधिक घटना के शिकार हुए हैं, तो आप पुलिस की मदद ले सकते हैं और नियमों के मुताबिक पुलिस आपकी मदद करने से पीछे नहीं हट सकती है। बशर्ते आपको उस अपराधिक मामले के खिलाफ एफआईआर लिखानी होगी। लेकिन अब भी कई लोग एफआईआर कराने से डरते हैं और खुद को कानूनी पचड़े से दूर रखने की कोशिश करते हैं। जब कि हर किसी को एफआईआर कराने के तरीके के बारे में जानने के साथ ही अपने अधिकारों के बारे में भी जानना चाहिए। तो चलिए हम आपको एफआईआर से जुड़ी चीजों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...