फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत

Sun, 21 Sep 2025 06:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश भर में भारत सरकार की यह स्कीम काफी लोकप्रिय हो रही है। लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। भारत सरकार की यह योजना उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है जो गरीबी और पैसों के अभाव में अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते थे।
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान भारत योजना हमारे देश की एक बहुत बड़ी स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभार्थी रजिस्टर्ड सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।

देश भर में भारत सरकार की यह स्कीम काफी लोकप्रिय हो रही है। लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। भारत सरकार की यह योजना उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है जो गरीबी और पैसों के अभाव में अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते थे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - फोटो : Amar Ujala
वहीं कई बार जमीनी स्तर पर आयुष्मान भारत योजना को लेकर एक अलग तस्वीर देखने को मिलती है। कई बार इस तरह की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं जहां लाभार्थी से अस्पताल आयुष्मान कार्ड दिखाने के बाद भी पैसों की मांग करता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - फोटो : Amar Ujala
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आयुष्मान भारत योजना के साथ जो अस्पताल जुड़े हुए हैं वह मरीज से आयुष्मान भारत कार्ड होने पर इलाज के लिए पैसे नहीं ले सकते हैं। अगर कोई अस्पताल मरीज से पैसे मांगता है या उनका इलाज करने से मना करता है तो यह स्कीम के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती

4 of 5
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - फोटो : Amar Ujala
ऐसी स्थिति में आप संबंधित अस्पताल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए आपको आयुष्मान भारत योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करना होगा। कॉल करने के बाद आपको संबंधित लोगों और उस अस्पताल की सारी जानकारी बतानी होगी जिन्होंने आपसे पैसों की मांग की थी। 

House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - फोटो : Freepik
आपकी शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अस्पताल की जांच की जाएगी। अगर जांच में आपकी शिकायत सच साबित होती है तो उस अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना ने देश में लाखों गरीब परिवारों की मेडिकल से जुड़ी चिंता को दूर किया है। अब तक लाखों लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें