फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें

Sun, 21 Sep 2025 03:02 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

First Time House Buyer Guide: आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको जानने के बाद आप घर या प्रॉपर्टी खरीदते समय की जाने वाली लापरवाहियों से बच सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
First Time House Buyer Guide - फोटो : AdobeStock
First Time House Buyer Guide: घर खरीदना आम आदमी का सपना होता है। घर, जमीन या किसी प्लॉट को खरीदने के लिए इंसान अपनी जिंदगीभर कमाई खर्च कर देता है। हालांकि, कई बार लोग घर खरीदते समय कुछ लापरवाहियां बरत देते हैं, जिसकी वजह से वे एक बड़े धोखे या जालसाजी का शिकार हो जाते हैं। प्रॉप्रटी मार्केट में इस तरह के फर्जीवाड़े और फ्रॉड से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहते हैं। कई बार लोग बिना जांच पड़ताल किए और लापरवाही में डील कर लेते हैं, जिसके बाद उन्हें बाद में काफी पछताना पड़ता है।

देश में ऐसे कई शातिर लोग हैं, जो प्रॉपर्टी के नकली कागजात बनाकर उसे बेंच देते हैं। वहीं जब खरीदार को इसकी हकीकत पता चलती है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको जानने के बाद आप घर या प्रॉपर्टी खरीदते समय की जाने वाली लापरवाहियों से बच सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
First Time House Buyer Guide - फोटो : Adobe Stock

प्रॉपर्टी से जुड़े कागजातों की जांच करें

  • घर खरीदते समय प्रॉपर्टी से जुड़े कागजातों की अच्छे से जांच करें, उसे किसी विशेषज्ञों को दिखाएं जो इन सब के बारे में अच्छे से जानता हो।
  • ध्यान दें आप जिस विशेषज्ञ को प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात दिखाना चाहते हैं उसका चयन खुद से करें बिल्डर या ब्रोकर द्वारा बताए गए लोगों से कागजात चेक न कराएं।
  • इस दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि आप जिस प्रॉपर्टी को खरीदने जा रहे हैं उस पर कोई कानूनी विवाद या क्लेम न हो। 
विज्ञापन

3 of 5
First Time House Buyer Guide - फोटो : Adobe Stock

सभी जरूरी विभागों से मंजूरी ली गई है या नहीं?

  • बिल्डर ने जिस जगह पर घर का निर्माण कार्य कराया है उसने इस काम के लिए सभी जरूरी सरकारी विभागों से मंजूरी ली है या नहीं।
  • इस बारे में भी जानकारी जुटाएं जिस घर को आप खरीद रहे हैं उस पर कोई पहले से तो लोन नहीं चल रहा है। 

4 of 5
First Time House Buyer Guide - फोटो : AdobeStock

लोकेशन का चुनाव

  • कई बार लोग जल्दबाजी में किसी भी जगह घर ले लेते हैं।
  • वहीं घर खरीदने के बाद उन्हें यह पता चलता है कि लोकेशन पर तो मेट्रो, स्कूल, अच्छी सड़क, हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं तो हैं ही नहीं।
  • इस पर वे बाद में काफी पछताते हैं। घर खरीदने से पहले वहां की लोकेशन देखें।
  • इस बारे में पता करें कि लोकेशन पर सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
First Time House Buyer Guide - फोटो : AdobeStock

निर्माण गुणवत्ता को करें चेक

  • इन सब के अलावा घर की निर्माण गुणवत्ता को चेक करें।
  • दीवार, फर्श, किचन, रूम आदि को कैसे बनाया गया है?
  • वहीं घर को बनाने के लिए जिन सामग्री का उपयोग किया गया है उसकी गुणवत्ता कैसी है?
  • इन सब के बारे में पता करने के अलावा आप जिस बिल्डर से घर खरीद रहे हैं उसकी विश्वसनीयता की भी जांच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें