फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से बंद पड़े खाते से पैसे निकालने और उसे चालू करने की क्या है प्रक्रिया, यहां जानें

Mon, 21 Sep 2026 07:28 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to reactivate Dormant Bank Account: अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपना बैंक खाते में अकाउंट खोलवा कर भूल जाते हैं। आपको बता दें कि अगर किसी अकाउंट से 2 साल तक कोई लेन देन नहीं होता है तो वो अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसे अकाउंट को कैसे रिएक्टिव कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बंद बैंक खाता चालू करने का तरीका - फोटो : AI
Activate Inactive Bank Account Process: अक्सर लोग एक से अधिक बैंक खाते खुलवा लेते हैं, लेकिन समय के साथ उनमें से किसी खाते का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं या बंद कर देते हैं। अगर आपके किसी बैंक खाते में लगातार दो साल तक कोई लेन-देन नहीं होता है, तो बैंक सुरक्षा कारणों से उसे इनएक्टिव या डॉरमेंट श्रेणी में डाल देता है। 

खाता डॉरमेंट होने के बाद आप उससे एटीएम, नेट बैंकिंग या चेक के जरिए पैसे नहीं निकाल सकते हैं। हालांकि, खाते में जमा आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आप इसे बेहद आसान प्रक्रिया के जरिए दोबारा चालू करवा सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि बंद पड़े खाते को री-एक्टिवेट कराने और पैसे निकालने की क्या प्रक्रिया है।
विज्ञापन

2 of 5
बैंक शाखा जाकर री-केवाईसी कराना है जरूरी - फोटो : Adobe Stock
बैंक शाखा जाकर री-केवाईसी कराना है जरूरी
  • बंद पड़े खाते को दोबारा चालू कराने के लिए आपको अपनी बैंक शाखा में खुद जाना होगा। वहां आपको री-केवाईसी का फॉर्म भरना होगा।
  • इसके साथ अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करनी होगी। बैंक आपके पहचान और पते का सत्यापन करके केवाईसी प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
क्या खाता दोबारा चालू करने के लिए कोई शुल्क लगता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या खाता दोबारा चालू करने के लिए कोई शुल्क लगता है?
  • भारतीय रिजर्व बैंक के सख्त नियमों के अनुसार, किसी भी बंद या निष्क्रिय बैंक खाते को दोबारा चालू करने के लिए बैंक आपसे कोई चार्ज या पेनल्टी नहीं वसूल सकता है।
  • यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त होती है। अगर कोई बैंक कर्मचारी आपसे इसके पैसे मांगता है, तो आप इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से कर सकते हैं।

4 of 5
छोटा लेन-देन करके तुरंत एक्टिवेट करें अकाउंट - फोटो : Freepik
छोटा लेन-देन करके तुरंत एक्टिवेट करें अकाउंट
  • केवाईसी दस्तावेज जमा करने के बाद बैंक आपका खाता 24 से 48 घंटे के भीतर दोबारा चालू कर देता है।
  • खाता एक्टिवेट होते ही आपको उसमें से पैसे निकालने या कोई छोटा लेन-देन (जैसे 100 रुपये जमा या ट्रांसफर) कर सकते हैं, इससे खाता पुराने जैसे चालू हो जाता है। 
  • ऐसा करते ही आपका खाता पूरी तरह से सामान्य और एक्टिव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
10 साल पुराने अनक्लेम्ड डिपॉजिट का ऐसे करें क्लेम - फोटो : एएनआई (फाइल)
10 साल पुराने अनक्लेम्ड डिपॉजिट का ऐसे करें क्लेम
  • अगर आपका खाता 10 साल या उससे अधिक समय से बंद है, तो जमा पैसा आरबीआई के 'डेफ' फंड में चला जाता है।
  • ऐसे पैसे को 'अनक्लेम्ड डिपॉजिट' कहते हैं। इसे खोजने के लिए आप आरबीआई के 'उदगम' पोर्टल की मदद ले सकते हैं और बैंक में आवेदन करके अपना पूरा पैसा ब्याज सहित वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें