Post Office Monthly Income Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप एक बार निवेश करके हर महीने 5 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। देश में पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कई लोग निवेश कर रहे हैं। अगर आप अपने बचत के पैसों पर हर महीने एक रेगुलर इनकम प्राप्त करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न भी मिलता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करके हर महीने एक नियमित आय प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -