फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: घर में फट सकता है प्रेशर कुकर, सस्ते के चक्कर में न पड़ें रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 13 Jun 2023 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रेशर कुकर फटने के कारण - फोटो : Amar Ujala
Tips For Pressure Cooker: आपकी रसोई में कई तरह के बर्तन होंगे जिनमें खाना बनता होगा, लेकिन आमतौर पर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल रसोई घर में काफी ज्यादा होता हुआ नजर आता है। दाल उबालने से लेकर आलू उबालने तक और चावल जैसी अन्य चीजें बनाने के लिए भी लोग कुकर का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि कुकर में खाना जल्दी बन जाता है, जिससे समय बचता है और साथ ही गैस भी बचती है। लेकिन अगर आप प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण प्रेशर कुकर फट सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रेशर कुकर फटने के कारण - फोटो : istock
प्रेशर कुकर न फटे, इसलिए इन बातों का रखें ध्यान:-

सस्ते से बचकर
  • अगर आप प्रेशर कुकर खरीद रहे हैं, तो ध्यान रखें कि सस्ते के चक्कर में न पड़ें। कुकर विश्वसनीय कंपनी का ही खरीदें और कंपनी द्वारा दी जा रही वारंटी और गारंटी के बारे में जरूर जानें। लोकल कुकर के फटने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए कंपनी का कुकर खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेशर कुकर फटने के कारण - फोटो : istock
पानी का रखें ध्यान
  • कुकर में आप दाल, चावल आलू या कुछ और डालकर पका रहे हैं, तो ध्यान रखें कि पानी की मात्रा ठीक रखें। अगर कुकर में पानी नहीं होगा तो ऐसे में सूखा कुकर ज्यादा भाप बनाएगा, जिससे कुकर के फटने का खतरा बढ़ जाता है।

4 of 5
प्रेशर कुकर फटने के कारण - फोटो : istock
रबड़ को बदलते रहें
  • प्रेशर कुकर के ढक्कन में एक रबड़ लगी होती है, जो पानी और भाप को बाहर निकलने से रोकती है। पर ध्यान रहे कि अगर कुकर की रबड़ कहीं से कट गई है या ढीली हो गई है, तो इसे तुरंत बदल लें। वरना ये रबड़ आपके कुकर फटने का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेशर कुकर फटने के कारण - फोटो : Istock
सीटी की सफाई जरूरी
  • कुकर का जब भी इस्तेमाल किया जाए, तो इसे अच्छे से साफ कर लें। साथ ही कुकर के ढक्कन पर लगी सीटी को भी साफ करना न भूलें। ऐसा इसलिए क्योंकि सीटी में दाल के दाने, चावल के दाने या अन्य चीजें फंस जाती है। इसलिए इसे जरूर साफ कर लें और नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें