फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में आटे-दाल में कीड़े लगने से हैं परेशान? घर में ही हो रही हैं ये गलतियां

Tue, 08 Sep 2026 10:47 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

 How to Prevent Insects: आटे और दाल में कीड़े लगने की वजह सिर्फ गर्मी नहीं, बल्कि नमी, लंबे समय तक स्टोरेज और पहले से मौजूद कीड़ों के अंडे भी हो सकते हैं। इन्हें सूखे, साफ और अच्छी तरह बंद डिब्बे में रखें और समय-समय पर जांच करते रहें।
 
विज्ञापन
1 of 5
आटे-दाल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? - फोटो : AI
गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर घर में रखा आटा, दाल और दूसरे अनाज जल्दी खराब होने लगते हैं। कई बार डिब्बा खोलते ही छोटे-छोटे कीड़े दिखाई देने लगते हैं। खास बात यह है कि ये कीड़े हमेशा बाहर से ही नहीं आते। कई बार अनाज खरीदते समय ही उसमें कीड़ों के अंडे या लार्वा मौजूद हो सकते हैं, जो कुछ समय बाद नजर आने लगते हैं। वहीं, नमी और गलत तरीके से स्टोर करने पर भी कीड़े पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आटे और दाल को लंबे समय तक ठीक रखा जा सकता है। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आटे-दाल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? - फोटो : Adobe Stock
कम मात्रा में खरीदें
घर में जरूरत से ज्यादा आटा, दाल और दूसरे अनाज लंबे समय तक रखे रहने पर उनमें कीड़े लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जितनी जरूरत हो, उतनी ही मात्रा खरीदें। खासकर बारिश या ज्यादा नमी वाले मौसम में बहुत ज्यादा स्टॉक करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
आटे-दाल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? - फोटो : Freepik.com
डिब्बा सूखा और साफ रखें
आटा और दाल रखने से पहले डिब्बे को अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखा लें। जरा सी नमी भी अनाज की क्वालिटी खराब कर सकती है। पुराने सामान के ऊपर नया सामान डालने के बजाय डिब्बे को खाली करके साफ करना बेहतर है।

4 of 5
आटे-दाल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? - फोटो : Freepik.com
हवा और नमी से बचाएं
आटा और दाल को हमेशा सूखी और साफ जगह पर रखें। डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह बंद होना चाहिए। रसोई में अगर नमी ज्यादा रहती है तो अनाज को गैस चूल्हे, सिंक या ऐसी जगह के पास न रखें जहां भाप और पानी का संपर्क हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आटे-दाल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? - फोटो : freepik.com
खरीदते समय भी करें जांच
पैक या खुला अनाज खरीदते समय उसे ध्यान से देख लें। दाल या आटे में जाला, छोटे कीड़े, असामान्य गंध या नमी दिखाई दे तो उसे न खरीदें। घर लाने के बाद भी समय-समय पर स्टोर किए गए अनाज को चेक करते रहें।

कीड़े लग जाएं तो क्या करें?
अगर आटे या दाल में कीड़े दिखाई दे रहे हैं तो उसे दूसरे सामान से अलग कर दें। बहुत ज्यादा कीड़े या खराब होने के संकेत दिखें तो उसे इस्तेमाल करने के बजाय फेंक देना सुरक्षित रहता है। जिस डिब्बे में सामान रखा था, उसे अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखाने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करें। इस तरह थोड़ी सी सावधानी से आटा-दाल को नमी, कीड़ों और खराब होने से काफी हद तक बचाया जा सकता है।


बाइक लेकर दूसरे शहर जा रहे हैं? ट्रेन से भेजने का ये तरीका जान लीजिए

क्या लैपटॉप से मोबाइल चार्ज करने पर लैपटॉप की बैटरी खराब होती है? यहां दूर करें कंफ्यूजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें