फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: अब ईपीएफ खाते से भी भर सकते हैं एलआईसी प्रीमियम का भुगतान, जानिए पूरी प्रक्रिया

Thu, 16 Dec 2021 03:32 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ईपीएफ खाते से एलआईसी भुगतान का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
2019 के अंत में आए कोरोना महामारी ने हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा समय के लिए देश में पनाह ले ली है। अभी भी इसका खतरा टला नहीं, बल्कि अब COVID -19 अपने नए नए रूप लेकर हमारी जिंदगियों को बेहद बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। ऐसे में कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों में लोग अपने एलआईसी बीमा प्रीमियम का भुगतान करने में भी असमर्थ रहे। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने प्रीमियम का भुगतान अपने कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ खाते के पैसे का उपयोग करके भी कर सकते हैं? आपको मालूम होना चाहिए कि यह सुविधा एलआईसी पॉलिसी खरीदते समय अथवा प्रीमियम का भुगतान करते समय भी उपलब्ध रहती है। इसके लिए बस आपको फॉर्म 14 भरकर ईपीएफओ को प्रीमियम भरने का निर्देश देना है। इस प्रोसेस के बाद हर माह एलआईसी बीमा का प्रीमियम नियमित तिथि अथवा उससे पहले ही आपके ईपीएफ खाते से कट जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
ईपीएफ खाते से एलआईसी भुगतान का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
क्या है पूरी प्रक्रिया?
  • अपने ईपीएफ खाते से एलआईसी बीमा प्रीमियम का भुगतान करने के लिए, आप एलआईसी पॉलिसी खरीदते समय या प्रारंभिक प्रीमियम भुगतान के बाद किसी भी समय फॉर्म 14 भरकर अपने ईपीएफओ को प्रीमियम भरने का निर्देश दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ईपीएफ खाते से एलआईसी भुगतान का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
  • दरअसल, फॉर्म 14 एक एप्लीकेशन है जो ईपीएफ खाते में आपके पैसों का उपयोग करके एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम भरने का आवेदन करता है। यह एप्लीकेशन ईपीएफओ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

4 of 5
ईपीएफ खाते से एलआईसी भुगतान का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
क्या है इसकी शर्तें?
  • आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि एलआईसी जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान के लिए ईपीएफ से अग्रिम धनराशि कैसे ली जाए। साथ ही इस अग्रिम राशि का लाभ उठाने का पात्र कौन है? प्रीमियम भुगतान करने के लिए आपको फॉर्म 14 को ईपीएफओ में जमा कराना है। जिसमें एक जरूरी शर्त भी है, की आपके ईपीएफ खाते का बैलेंस न्यूनतम दो साल की एलआईसी प्रीमियम राशि के बराबर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईपीएफ खाते से एलआईसी भुगतान का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
मुश्किल समय में ही करें ये काम
  • यदि टैक्स एक्सपर्ट की माने तो जीवन बीमा पॉलिसी और ईपीएफ दोनों ही मुश्किल समय में बेहद काम आते हैं। वहीं इनमें इन्वेस्ट करने पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट दी जाती है। यही वजह है कि बेहद मुश्किल समय में ही ईपीएफ से  प्रीमियम भरने के बारे में सोचना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें