फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Food Order App: ट्रेन सफर के दौरान सीट पर आएगा आपका पसंदीदा खाना, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Thu, 11 Aug 2022 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे ऑर्डर करें - फोटो : Twitter/@eCateringIRCTC
IRCTC Food Order: आपको कभी न कभी तो एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करनी ही पड़ती होगी। इसके लिए लोग ऐसे वाहन को चुनते हैं जो उन्हें समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचा दे। जैसे- भारतीय ट्रेन। अगर यूं कहा जाए कि ट्रेन लोगों के लिए लाइफ लाइन है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं, और भारतीय रेलवे भी हजारों ट्रेनों का रोजाना संचालन करता है। ट्रेन में कई सुविधाएं भी मिलती हैं। शौचालय से लेकर कंफर्ट सीट तक की व्यवस्था ट्रेन में रहती है। वहीं, बात अगर खाने की करें, तो ट्रेन में पेंट्री होती है जहां से आपको चाय और खाना आदि मिल जाता है। लेकिन कई बार लोगों को कुछ अलग खाने का मन होता है या कई लोग पेंट्री का खाना नहीं खाना चाहते हैं। तो ऐसी स्थिति में क्या कर सकते हैं? यात्री ऐसे में अपना पसंदीदा, लजीज और हाइजीनिक खाना अपनी सीट पर ही मंगवा सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
इस तरह सीट पर ही मंगवा सकते हैं लजीज और हाइजीनिक खाना:-

स्टेप 1
  • अगर आपको ट्रेन में मौजूद पेंट्रीकार का खाना नहीं खाना है, और आप अपनी पसंद क कुछ खाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की ई-केटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ओपन करना है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर यहां पर आपको अपना पीएनआर नंबर दर्ज करना है। अब नीचे अपना स्टेशन चुन लें।

4 of 6
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपके सामने खाने के रेस्टोरेंट की सूची आएगी, जहां से आप अपनी पसंद का कुछ भी खाना चुन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब जब आप अपनी पसंद का लजीज खाना चुन चुके हैं, तो ऑनलाइन मोड से ही पेमेंट कर दें। हालांकि, आप कैश ऑन डिलीवरी भी चुन सकते हैं। फिर आपके डिलीवरी कोड पर खाना तय समय पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन में ऑनलाइन खाना कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
बस इन 2 बातों का रखना होगा ध्यान:-
  • खाना मंगवाते समय आपके पास कंफर्म या वेटिंग टिकट होना जरूरी है
  • खाने की सुविधा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें