फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालक ध्यान दें: चालान से बचना है तो आज ही लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर

Tue, 26 Apr 2022 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
जब हम सड़क पर अपनी गाड़ी से सफर करते हैं, तो हमें कई तरह के नियमों का पालन करना होता है। दरअसल, मोटर एक्ट अधिनियम के तहत कई ऐसे नियम हैं जिनका पालन करना हर चालक के लिए अनिवार्य है और अगर वो ऐसा नहीं करता है, तो आप पर भारी भरकम जुर्माना भी लग सकता है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस रखना, आरसी का होना और पीयूसी समेत अन्य नियमों का पालन करना शामिल है। वहीं, अब सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए जरूरी है कि आपकी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर हो। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही सख्त आदेश दे चुका है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी समय रहते और जुर्माने से बचने के लिए इस हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगवा लें। आप इसे घर बैठे ही ऑर्डर कर सकते हैं, जिसका सरल तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
ऐसे घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए:-

स्टेप 1
  • अगर आपको अपने दोपहिया या चार पहिया वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट मंगवानी है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको यहां पर दो विकल्प दिखेंगे, जिसमें पहला ऑप्शन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ स्टीकर का होगा और दूसरा खाली कलर स्टीकर का। आपको इसमें से पहला विकल्प चुनना है।

4 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का राज्य (जिस राज्य से गाड़ी खरीदी है), गाड़ी नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके क्लिक हेयर के बटन को दबा दें।
विज्ञापन

5 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन मोड में पेमेंट करनी है। यहां दो पहिया वाहन के लिए 300-400 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 600-1100 रुपये तक आपको देने होंगे। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको एक स्लिप यानी रसीद मिलेगी, जिसे आपको संभालकर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर करें - फोटो : istock
रसीद है बड़े काम की
  • नंबर प्लेट ऑर्डर करने के बाद मिलने वाली रसीद आपके लिए जरूरी है, क्योंकि आपको ये चालान कटवाने से बचा सकती है। दरअसल, दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन की रसीद होने पर जुर्माना नहीं देना होगा। हालांकि, रसीद न होने की स्थिति में जुर्माना देना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें