फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVC Aadhaar Card: बड़े काम का है पीवीसी आधार कार्ड, घर बैठे महज 50 रुपये में ऐसे बनवा सकते हैं

Wed, 18 Dec 2024 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीवीसी आधार कार्ड को आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
PVC Aadhaar Card: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत हमें कई कामों में पड़ती है। आपको सिम कार्ड लेना है, बैंक खाता खुलवाना है, केवाईसी करवानी है, लोन लेना है या कुछ और काम करना है। इसके लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को ये कार्ड जारी किया जाता है जिसमें कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती हैं।

ऐसे में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हो जाता है, लेकिन क्या आपके पास पीवीसी आधार कार्ड है? अगर नहीं तो आप इसे बनवा सकते हैं जिसका तरीका बेहद आसान है। मौजूदा समय में काफी लोगों के पास पीवीसी आधार कार्ड है। आप इस कार्ड को अपने मोबाइल से ही ऑर्डर कर सकते हैं यानी आपको इस कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। तो चलिए जानते हैं पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
पीवीसी आधार कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं:-

पहला स्टेप
  • अगर आपने भी अब तक पीवीसी आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो आप इसे ऑनलाइन बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपको आधार नंबर भरने को कहा जाएगा
  • ऐसे में आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • अब आपको 'लॉगिन विद ओटीपी' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर (आधार से लिंक मोबाइल नंबर) पर एक ओटीपी आएगा

4 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • ऐसे में आपको यहां पर ओटीपी भरना है और फिर लॉगिन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने आपकी जानकारी आएगी जिन्हें देखकर आपको 'Next' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • अब आपको जानकारी दी जाती है कि पीवीसी आधार कार्ड के लिए आपको 50 रुपये पेमेंट करनी है
  • आप यहां पर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
  • पेमेंट होने के बाद आपका पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर हो जाता है
  • इसके बाद आपका पीवीसी आधार डाक द्वारा आपके घर पहुंच जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें