Ayushman Bharat Yojana: आप चाहे ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं या फिर शहरी इलाकों में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में कई योजनाएं हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ देने का प्रावधान होता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
इस योजना से जुड़ने वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है जिसके बाद आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप ये कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसकी पूरी प्रक्रिया चेक कर सकते हैं...