फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar-Bank Link: बड़ा आसान है आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना, जानें क्या है प्रोसेस

Mon, 07 Mar 2022 12:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to link Aadhaar with Bank account - फोटो : i stock
आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसका उपयोग कई सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों के लिए किया जाता है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। आज आधार कार्ड को लोग कई दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लिंक करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। ऑनलाइन आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए आपके पास इंटरनेट बैंकिंग का होना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
How to link Aadhaar with Bank account - फोटो : Istock
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक के मोबाइल एप में लॉगिन करना है।
  • उसके बाद माय अकाउंट सेक्शन के सर्विस टैब का चयन करें।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको व्यू/अपडेट आधार कार्ड डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
How to link Aadhaar with Bank account - फोटो : Istock
  • इस प्रोसेस को करने के बाद अपना आधार नंबर दो बार दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को ठीक प्रकार से लिंक करने के बारे में एक मैसेज शो होगा।

4 of 5
How to link Aadhaar with Bank account - फोटो : Istock
  • वहीं अगर आप ऑफलाइन मोड पर अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी बैंक ब्रांच में विजिट करना है।
  • आप अपने बैंक में विजिट करके आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ आसानी से लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to link Aadhaar with Bank account - फोटो : istock
  • अगर आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं करते, तो आपके खाते को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
  • ऐसे में आपको ये काम जल्द से जल्द करवा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें