How to link PAN card with Aadhaar: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न वित्तीय कामकाज को कराने में इस दस्तावेज की खास जरूरत हम लोगों को होती है। पैन कार्ड एक 10 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड के जरिए सरकार वित्तीय ट्राजैक्शन और टैक्स इवेजन को ट्रैक कर सकती है।
आज के समय बैंक अकाउंट ओपन करने से लेकर स्टॉक मार्केट में निवेश, लोन के लिए अप्लाई और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में पैन कार्ड की जरूरत हम लोगों को होती है। पैन कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। इन दिनों पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया गया है। अगर आप इस काम को तय समय के भीतर नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड इनऑपरेटिव हो जाएगा।