Home Insurance Cover On Natural Disasters: बीती रात दिल्ली एनसीआर और उत्तरी भारत में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद में रहा। इससे पहले तुर्किये में भी भयानक भूकंप आया था। ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि भूकंप, बाढ़, आग या कोई दूसरी प्राकृतिक घटना आने पर अगर घर टूट जाए, तो इस स्थिति में इंश्योरेंस कवर मिलेगा या नहीं? अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। अमूमन माना जाता है कि प्राकृतिक आपदाओं पर होने वाले नुकसान का क्लेम बीमा कंपनियां नहीं देती हैं। ऐसे में भूकंप या किसी दूसरी प्राकृतिक आपदाओं में होने वाले नुकसान पर उसकी क्षतिपूर्ति बीमाधारक को नहीं मिलती है। वहीं आज के समय कई बीमा कंपनियां होम इंश्योरेंस प्लान फॉर नेचुरल कैलेमिटी की सुविधा भी ऑफर कर रही हैं।