फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan-Aadhaar Link: बेहद नजदीक है आखिरी तारीख, नहीं किया तो भरना होगा जुर्माना, ऐसे करें पैन-आधार को लिंक

Mon, 31 Jan 2022 06:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock
हमारे पास मौजूद कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे कभी न कभी किसी न किसी काम में जरूरी होते हैं। मतलब इनके न होने पर हमारे कई काम तक अटक जाते हैं। इसलिए हम इन दस्तावेजों को बनाकर अपने पास रखते हैं। जैसे- हमारा पैन कार्ड। पैन कार्ड बैंक में खाता खुलवाने में, लोन लेने में, कोई बड़ी ट्रांजेक्शन करने में जैसे अन्य कामों में काम आता है। वहीं, अब पैन नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च बेहद नजदीक आने वाली है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इस काम को करा लिया जाए, नहीं तो आप पर इनकम टैक्स कानून 1961 में जोड़े गए सेक्शन 234एच से पैन और आधार लिंक नहीं होने पर अतिरिक्त 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा। इसलिए जरूरी है कि इसे करवा लिया जाए। अगर आपको इसे लिंक करने के बारे में नहीं पता है, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं पैन-आधार लिंक:-

स्टेप 1
  • आपको अपने पैन-आधार कार्ड को लिंक करने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना है। यहां जाकर ही आप पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • अब आपको यहां वेबसाइट पर बाईं तरफ क्विक लिंक का विकल्प मिलेगा। आपको यहां पर जाकर लिंक आधार विकल्प पर क्लिक करना है।

4 of 5
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3 
  • फिर यहां पर आपको अपना पैन नंबर, आधार कार्ड नंबर और अपना पूरा नाम भरना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
स्टेप 4 
  • अब आपके नंबर पर आए ओटीपी को आपको दर्ज करना है और फिर इसे सबमिट करना है। इसके बाद आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें