फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tatkal Train Ticket: अपने IRCTC अकाउंट से ऐसे कर लें आधार लिंक, वरना तत्काल ट्रेन टिकट नहीं कर पाएंगे बुक

Mon, 16 Jun 2025 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaadhar Card Kaise Link Kare Train Tatkal Ticket Process: ट्रेन यात्रियों को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य है। आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे ये काम करवा सकते हैं, क्योंकि तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ये काम करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
Aadhaar Card Link With IRCTC Account: अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपके पास इसके लिए ट्रेन टिकट होना अनिवार्य है। रोजाना भारतीय रेलवे देश की अलग-अलग जगहों पर ट्रेनों का संचालन करता है और लाखों-करोड़ों लोग इन ट्रेनों से सफर करते हैं। इसके लिए लोग टिकट काउंटर और सबसे ज्यादा आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप या वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करते हैं।

ये भी पढ़ें:- Aadhaar: नाम से लेकर मोबाइल नंबर बदलने तक खुद अपडेट कर पाएंगे सबकुछ, आधार की फोटोकॉपी की भी नहीं होगी जरूरत

वहीं, जिन लोगों को को कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल पाती वो तत्काल ट्रेन टिकट भी बुक करते हैं, जो यात्रा के एक दिन पहले बुक होती है। पर क्या आप जानते हैं अब भारतीय रेलवे ने तत्काल ट्रेन टिकट को लेकर कुछ नियम बदले हैं। इसमें आधार लिंक करवाना भी एक काम है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से अपना आधार कार्ड लिंक करवा सकते हैं। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
क्यों करवाना है आधार लिंक?
  • दरअसल, बीते दिनों आईआरसीटीसी की तरफ से ये साफ कर दिया गया था कि 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट केवल उन्हीं लोगों के लिए उपलब्ध होंगे जिनके आईआरसीटीसी अकाउंट से उनका आधार कार्ड लिंक है या होगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं आधार-आईआरसीटीसी अकाउंट को आपस में लिंक

स्टेप 1
  • अगर आपके भी आईआरसीटीसी अकाउंट से आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है तो आप इसे बड़ी आसानी से करवा सकते हैं
  • आपको सबसे पहले अपने आईआरसीटीसी अकाउंट पर जाना है
  • यहां पर आपको लॉगिन कर लेना है और फिर 'Account' वाले सेक्शन में चले जाना है
  • इसके बाद यहां पर आपको 'Authenticate user' या 'KYC' ऑप्शन पर क्लिक करना है

4 of 5
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आप देखेंगे आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा
  • ऐसे में अपना आधार नंबर दर्ज करें और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उस भर दें
  • फिर सबकुछ सही होने पर आपका आधार कार्ड आपके IRCTC अकाउंट के लिंक हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें? - फोटो : AdobeStock
क्यों किया गया ऐसा?
  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करवाने जैसा काम क्यों करवाया जा रहा है, तो इसके पीछे टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना है। दरअसल, लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता। इसलिए बॉट/एजेंट आधारित टिकट बुकिंग पर रोक लगाने के लिए और सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसा किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें