फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar: नाम से लेकर मोबाइल नंबर बदलने तक खुद अपडेट कर पाएंगे सबकुछ, आधार की फोटोकॉपी की भी नहीं होगी जरूरत

Mon, 16 Jun 2025 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Ka News Mobile App Kab Aayega: आधार कार्ड से जुड़े अब ज्यादातर काम आप अपने मोबाइल से ही कर पाएंगे यानी आपको अब हर काम के लिए आधार सेवा केंद्र नहीं जाना होगा। ऐसा जल्द हो सकता है, क्योंकि यूआईडीएआई एक नया एप लेकर आने वाला है।
विज्ञापन
1 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card Mobile New App: वर्ष 2009 जब आधार कार्ड की शुरुआत हुई थी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की वो इकाई है जो आधार से जुड़ी चीजों को देखती है। किसी को आधार कार्ड जारी करना हो या आधार कार्ड में कोई बदलाव करना हो या फिर आधार से जुड़ा कोई भी छोटा बड़ा काम हो, तो ये सब यूआईडीएआई के अधीन ही होता है।

वहीं, अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाना है या फिर मोबाइल नंबर बदलना है आदि। आपको ज्यादातर काम के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आधार को लेकर अब ज्यादातर काम इसकी नई एप से संभव हो पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर वे कौन से काम हैं जिन्हें आप खुद कसे कर पाएंगे। आधार कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है? - फोटो : Amar Ujala
आएगा नया एप
  • दरअसल, यूआईडीएआई आने वाले दिनों में एक नई एप लेकर आने वाला है। इस एप का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि हर एक काम के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर नहीं जाना होगा। नाम से लेकर मोबाइल नंबर अपडेट करवाने जैसे अनेकों काम इस एप से हो सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आधार का एक नया एप बनाया गया है। इसमें लगभग एक लाख मशीनों में से 2000 मशीनों को नए टूल पर अपडेट किया गया है। भुवनेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी में ये भी बताया गया कि फिंगरप्रिंट और IRIS देने के अलावा बाकी सभी काम आधार कार्डधारक घर बैठे खुद ही कर पाएगा।

4 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
नहीं पड़ेगी फोटोकॉपी देने की जरूरत
  • मौजूदा समय में अगर हमें किसी को आधार कार्ड देना होता है तो हमें उसकी फोटोकॉपी देनी होती है। जैसे, बैंक में या अन्य जगहों पर। ऐसे में इस नए एप के आ जाने से फोटोकॉपी देना बंद हो जाएगा, क्योंकि कार्डधारक मोबाइल से मोबाइल या एप से एप के माध्यम से ही क्यूआर कोड स्कैन करके अपना आधार सामने वाले व्यक्ति को साझा कर सकेगा। इसमें आप चाहें तो मास्क्ड वाला आधार कार्ड या बिना मास्क्ड वाला आधार कार्ड शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आपको किसी होटल में कमरा बुक करना है, किसी को अपनी पहचान सत्यापन करवानी है, प्रॉपर्टी से जुड़ा काम हो, सरकारी या गैर-सरकारी कामों के लिए भी आप क्यूआर कोड के जरिए अपना आधार कार्ड साझा कर सकेंगे। माना जा रहा है कि इससे धोखाधड़ी को रोकने में अहम मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
फर्जी तरीके से आधार बनाने पर रोक
  • मिली जानकारी के मुताबिक, यूआईडीएआई एक नया तरीका लेकर आने वाला है। इसमें होगा ये कि लोगों की सही जानकारी उनके स्कूलिंग सर्टिफिकेट से, बर्थ सर्टिफिकेट से, पैन कारड्, मनरेगा डाटाबेस जैसी अन्य जगहों लिये जाएगा। इससे फर्जी दस्तावेजों से आधार बनवाने पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें