हर कोई चाहता है कि वो अपने जीवन में कुछ न कुछ बचत जरूर करें, जो कि आज के समय में जरूरी भी है। लोग निवेश करने के कई तरीके खोजते हैं। जहां एक तरफ लोग सोने में या अन्य तरीकों की पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग अपने बैंक खाते में भी पैसा जमा करते हैं ताकि भविष्य में उनको कोई परेशानी न हो। ठीक ऐसे ही हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ भी काम करता है। दरअसल, जो लोग नौकरी पेशा होते हैं, उनका एक पीएफ खाता खोला जाता है जिसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी से कुछ पैसे जमा होते हैं और उतने ही पैसे कंपनी भी जमा करती है। वहीं, जब हम पीएफ खाते में ऑनलाइन लॉगिन करते हैं या कभी पीएफ खाते से पैसे निकालते हैं, तो इन सब कामों के लिए हमें यूएएन नंबर चाहिए होता है। लेकिन कई लोगों को अपना ये नंबर नहीं पता होता है। अगर आपको भी अपना यूएएन नंबर नहीं पता है, तो चलिए हम आपको इसे जानने के कुछ सरल तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...