How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram: सोशल मीडिया का हमारे जीवन पर एक व्यापक असर पड़ा है। इसके आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज दुनिया भर में करोड़ों लोग फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहे हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने मैसेजिंग और कंटेंट शेयरिंग को एक नए ढंग से परिभाषित करने का काम किया है। आज हम सभी लोग अपनी जिंदगी के खास लम्हों को इन प्लेटफॉर्म्स पर एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं। बीते सालों में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे कई विकल्प मिलते हैं, जिनकी मदद से आप काफी खूबसूरती से अपने कंटेंट को लोगों के बीच शेयर कर सकते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम का उपयोग करते समय हम में से अधिकतर लोग ये जानना चाहते हैं कि कौन-कौन चुपके से हमारी प्रोफाइल पर विजिट करता है?